Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

एशिया कप के बीच श्रीलंका का यह गेंदबाज हुआ गिरफ्तार मैच फिक्सिंग का आरोप

49

नई दिल्ली।  श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सेनानायके पर साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्सिंग की कोशिश का आरोप लगा है। उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिए कहा था। कोर्ट ने तीन हफ्ते पहले सचित्रा के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विदेश यात्रा पर लगा प्रतिबंध

सचित्रा को खेल मंत्रालय की जांच ईकाई के सामने सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि पूर्व गेंदबाज ने फोन के जरिए दो खिलाड़ियों से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था। पिछले महीने इस मामले में कोलंबो की मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू हुई। जिसके बाद सचित्रा सेनानायके के देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था।

विश्व कप विजेता टीम का रहे हिस्सा

श्रीलंका ने 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत हासिल की थी। उस टीम का हिस्सा सचित्रा सेनानायके थे। सचित्रा ने वर्ल्ड कप में 6 मैचों में चार विकेट लिए थे। अपने क्रिकेट करियर के दौकान संदिग्ध एक्शन के कारण कुछ महीनों तक प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा था। आईपीएल में सेनानायके कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.