Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्...

पैसों की कमी से हो गए हैं परेशान, तो करें गुग्गल की धूप से जुड़े ये खास उपाय

47

सनातन धर्म के अनुसार, सभी चीजों में वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गृह निर्माण से लेकर घर में रहने तक ऐसे कई नियम है, जिनकी अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी वास्तु दोष के कारण पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए आप गुग्गल का उपयोग कर सकते हैं। गुग्गल के कुछ उपाय कर लिए जाए, तो घर का वास्तु दोष दूर होता है।

लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आपके घर में आए दिन कलह और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो रोज घर में गुग्गल धूप जलाएं। एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि जैसे विशेष दिन पर घर में गुग्गल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इस उपाय से पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं। साथ ही मानसिक शांति बनी रहती है।

नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में लगातार 7 दिनों तक गुग्गल धूप में पीली सरसों मिलाकर जलाई जाए, तो नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रवेश होता है। इस उपाय को शनिवार के दिन से शुरू करना चाहिए। शनिवार की शाम को आरती करने के बाद गुग्गल धूप जलाएं। इस धुएं को पूरे घर में दिखाएं।

सफलता प्राप्त करने के लिए

अगर आपको किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करनी है, तो गुग्गल धूप से उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शुद्ध घी, पीली सरसों, लोबान और गुग्गल को गाय के कंडे पर लगातार 21 दिनों तक शाम के समय जलाएं। इस उपाय को करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.