Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

जिले में डंक मार रहा डेंगू, 96 की जांच में नौ मरीज मिले संक्रमित

37

ग्वालियर। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 96 लोगों की जांच में नौ मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें छह मरीज शहर के हैं। तीन मरीज मुरैना, छतरपुर और शिवपुरी के हैं। डेंगू से बचाव के लिए जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग का लार्वा सर्वे का काम चल रहा है वह नाकाफी है। बारिश का पानी जगह-जगह भरा हुआ है। इससे लार्वा पनपने का संकट है। बच्चों से लेकर बड़े तक डेंगू के आसान शिकार बन रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए आमजन को आगे आना होगा। घर और बाहर साफ पानी जमा न होने दें, जिससे डेंगू का लार्वा न पनप सके।

यह निकले संक्रमित

डेंगू की चपेट में डीडी नगर का 14 साल का बालक, जवहर स्टेट का 16 साल का किशोर, लक्ष्मन तलैया की 47 साल की महिला, हजीरा की 20 साल की युवती, गुड़गुड़ी गुड़ा का नाका का रहने वाला 40 साल का व्यक्ति और कैंसर पहाड़ी पर रहने वाला 53 साल का व्यक्ति डेंगू की चपेट में आ गया। इन सभी का कहना है कि पिछले साल तो लार्वा सर्वे हुआ पर इस बार लार्वा सर्वे के लिए कोई नहीं आया, जिससे मच्छर जनित बीमारियां पनप रही हैं।

डेंगू से बचने यह रखें सावधानी

  • घर के आसपास खाली प्लाट में पानी जमा न होने दें। इसकी शिकायत नगर निगम में करें।
  • जहां पानी जमा है, वहां पर जला हुआ तेल डालें, जिससे डेंगू का लार्वा न पनप सके।
  • घर में साफ पानी जमा न होने दें।
  • हर रविवार को एक बार घर व आसपास साफ-सफाई करें।
  • बच्चे व बुजुर्ग पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें। द्यपार्क में पूरे आस्तीन के कपड़े पहनाकर ही बच्चों को भेजें।
  • सोते समय मच्छर से बचाव के उपाय करें।
  • सुबह से लेकर दोपहर तक मच्छर अधिक सक्रीय रहते हैं, इसलिए इस वक्त अधिक सुरक्षा रखें।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शहर से लेकर ग्रामीण तक अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लार्वा सर्वे का काम किया। जिन स्थानों पर पानी भरा मिला वहां दवा छिड़काव के साथ फागिंग भी कराई गई। लोगों को बताया कि किस तरह से मच्छर जनित बीमारियों से बचाव किया जाए और लार्वा पनपने से रोका जाए।

– डॉ. विनोद दौनेिरया, मलेरिया अधिकारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.