Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

डिप्टी कलेक्टर समेत 227 पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती, 17 दिसंबर को प्रारंभिक परीक्षा

64

 

इंदौर  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2023 की राज्यसेवा परीक्षा को लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 227 विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें अभ्यर्थी को महीने भर का समय दिया है। आयोग ने आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक की समय-सीमा रखी है। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा तिथि से दस दिन पहले अभ्यर्थियों को केंद्र के बारे में ई-मेल पर जानकारी देंगे।

27 डिप्टी कलेक्टर समेत 227 पदों पर भर्ती

आठ विभागों में रिक्त 227 पदों के लिए परीक्षा होगी। इनमें 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकास खंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं।

22 सितंबर से भरे जाएंगे आवेदन फार्म

आयोग ने विज्ञापन में 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन की तारीख निर्धारित की है, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 25 सितंबर से व्यवस्था की गई है। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये का शुल्क भी रखा गया है। साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद त्रुटि सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा। आफलाइन आवेदन भी मान्य नहीं किए जाएंगे।

दो सत्रों में होगी परीक्षा

आयोग ने 17 दिसंबर को दो सत्र में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रखी है। इसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन और दोपहर 2.15 से 4.15 तक सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर होगा। परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। साथ ही पात्रता संबंधित दिशा-निर्देश दिए हैं, वहीं आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी। परीक्षा के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्यनरत छात्र भी पात्र माने जाएंगे। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को रोजगार कार्यालय में पंजीयन की अनिवार्यता जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.