Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

टांगी से वारकर पत्नी की हत्या , पति गिरफ्तार

44

जांजगीर – चांपा । खाना बनाने को लेकर हुए मामुली विवाद में ग्राम छोटे रबेली में सोमवार की रात पति ने सिर और हाथ पैर में लाठी और टंगिया से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मामला मालखैरादा थाना का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम छोटेरबेली निवासी मनबोध चौहान और मंतोषी संवरा के बीच सोमवार की रात खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मंतोषी ने खाना बनाने से इंकार कर दिया तो मनबोध ने घर मेंरखे टंगिया से मंतोषी के हाथ पैर और सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। गांव के कोटवार ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी जिस पर थाना प्रभारी राजेश चंद्राकर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया और आरोपित की पतासाजी में जुट गए। पुलिस ने आरोपित पति मनबोध चौहान पिता मिश्रीलाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि मंतोषी संवरा करीब तीन साल से उसके पास रहती थी, वह उसे पत्नी बनाकर रखा था। मनबोध चौहान को पुलिस ने भादवि की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

तीसरी पत्नी थी मंतोषी

थाना प्रभारी राजेश चंद्राकर ने बताया कि आरोपित आदतन शराबी है। सोमवार को भी वह शराब पीकर घर आया था और खाना बनाने को लेकर मंतोषी से विवाद करने लगा जब उसने खाना बनाने से इंकार कर दिया तो उसकी हत्या कर दी। यह उसकी तीसरी पत्नी थी। उसके इसी आदत के कारण ही पूर्व की दो पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.