Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

सूर्य का कन्या राशि में गोचर 17 सितंबर को, जानें क्या होगा प्रभाव

68

भारतीय ज्योतिष में सूर्य देव को नवग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, सूर्य देव 17 सितंबर 2023 को बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिसका देश और दुनिया पर अलग-अलग असर हो सकता है।

पिता, शक्ति और अधिकार के कारक ग्रह हैं सूर्यदेव

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को पिता, सरकार, शक्ति, अधिकार आदि का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य देव जीवन की ऊर्जा, शक्ति, प्रतिरोधक क्षमता, जीवन में आ रही बुरी परिस्थितियों के साथ-साथ रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्यदेव की स्थिति मजबूत होती है तो ऐसे व्यक्ति तेज बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्य, धन, उच्च इच्छाएं वाले होते हैं।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर कब

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में 1 माह में परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव फिलहाल सिंह राशि में विराजमान है और 17 सितंबर 2023 की सुबह 07.11 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

कन्या राशि में सूर्य की स्थिति का प्रभाव

  • कन्या राशि में सूर्य होने पर जिन जातकों का जन्म होता है, ऐसे लोगों अपने करियर में लेखक भी बन सकते हैं। ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी होते हैं।
  • कन्या राशि वाले लोगों को सरकार में बड़ा पद मिल सकता है। नीति निर्माण का काम भी कर सकते हैं। जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।
  • लेखन, मीडिया, पत्रकारों को फायदा हो सकता है क्योंकि कन्या राशि में सूर्य की मौजूदगी इन पेशों के लिए अच्छी मानी जाती है। पत्रकारिता, पीआर आदि से जुड़े क्षेत्र में तेजी देखी जा सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.