Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ

89

सरकार द्वारा बेरोजगारों को उद्यम से जोड़ने एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी तरह की एक योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। वहीं, इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा।

योजना का लाभ पाने के लिए कौन पात्र है?

योजना का फायदा लेने के लिए महिला राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
महिला स्वयं सहायता समहू से जुड़ी होनी चाहिए।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

ऐसी महिलाएं होंगी शामिल

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी और जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है। महिलाओं की इनकम को बढ़ाने और उनके विकास के लिए राज्य सरकार ने योजना शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.