Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

IAS दिव्या मित्तल पर भारी पड़ी फूलों की बारिश, वीडियो वायरल होने के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग में बदला तबादला

20

उत्तर प्रदेश। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर के बाद अनावश्यक रूप से मीडिया प्रोपेगंडा करना आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल को भारी पड़ गया। मिर्ज़ापुर में विदाई समारोह में उन पर फूलों की वर्षा की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उच्च स्तर पर इस पब्लिसिटी स्टंट पर नाराजगी जाहिर की गई और आज उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया। अब बस्ती के नए जिलाधिकारी 2011 बैच के आईएएस आंद्रा वामसी होंगे।

दरअसल, डीएम रहीं आईएएस दिव्‍या मित्‍तल के तबादले की खबर से हर कोई अवाक रह गया। विदाई समारोह में जिसमें उनके साथ करने वालों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। निवर्तमान डीएम जिले से विदा हुईं तो रास्‍ते में व्‍यापारियों के एक समूह ने रोककर उनपर फूलों की बारिश की गई। मिर्जापुर की डीएम रहीं दिव्‍या मित्‍तल का बस्‍ती तबादला होने पर मिर्जापुर के सामाजिक संगठनों, प्रधान संघ और व्यापारी संघ ने शहर के गंगा नदी के पक्‍के घाट पर देर शाम एक विदाई समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में उन पर देर तक गुलाब के फूलों की बारिश होती रही। लोगों ने उन्‍हें फूलों से ढंक दिया। फूलों की बारिश के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे भी लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.