Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भयानक सड़क हादसे में माता-पिता और बेटे-बहू की मौत: परिवार में अब सिर्फ 3 साल की बच्ची बची, उड़ गए कार के चिथड़े

74

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह अजमेर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार माता-पिता और उनके बेटा-बहू सहित 4 लोगों की मौत हो गई और एक तीन साल की बच्ची समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार अजमेर से उदयपुर जा रहा था। पुर थानाधिकारी शिवराज ने बताया कि पांसल के पास कार का टायर अचानक फट गया जिससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राधेश्याम, उनकी पत्नी शकुतंला, उनके बेटे मनीष और उनकी पत्नी यशिका के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की और कार चालक घायल हुए हैं।
कार के अंदर तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़कर परिवार के चारों लोग मारे गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से निकलवाया और मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, कार ड्राइवर और बच्ची कीया को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, परिवार के मुखिया राधेश्याम खंडेलवाल रिटायर्ड बैंक कर्मचारी थे। उनका बेटा मृतक मनीष खंडेलवाल, बहू याशिका और उनकी तीन साल की पोती कीया अमेरिका रहते थे। अमेरिका से हाल ही घर लौटे थे। इसी बीच सोमवार रात को ही पूरा परिवार श्रीनाथ जी के दर्शन करने के लिए अपने घर से निकला था और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.