Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...

प्रदेश की मंडियों में हड़ताल से व्यापार थमा, मूंग का भविष्य तेजीसूचक

63

इंदौर। मंडी शुल्क कम करने, निराश्रित शुल्क हटाने के साथ ही मंडी गोडाउन की लीज नियम 2009 में संशोधन आदि मांग को लेकर मध्य प्रदेश की सभी मंडियां में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। सोमवार को किसान माल लेकर मंडी नहीं पहुंचे। इस बीच इंदौर छावनी अनाज मंडी गेट के बाहर कुछ जिंसों की छुटपुट आवक हुई, जिसके प्राइवेट सौदे मंडी के बाहर हुए। चने और मसूर में ऊंचे दामों पर लेवाल कमजोर होने और हल्के और मीडियम मालों की बिकवाली बढ़ने के कारण भाव में नरमी रही।

प्राइवेट में चना कांटा 50 रुपये घटकर 6500, विशाल 6400 और मसूर 50 रुपये घटकर 6500 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। दूसरी ओर मजबूत मांग और सीमित आवक के कारण मूंग के दाम मजबूती पर टिके हुए हैं। नई मूंग की आवक जैसे-जैसे बढ़ रही है भाव और मांग में भी वैसी ही वृद्धि दर्ज हो रही। मूंग और मूंग दाल में सभी बड़े सेंटर्स पर जबरदस्त मांग है। राजस्थान में मूंग उत्पादन कमजोर पड़ने की आशंका से बाजार में मजबूती रहने की संभावना है। इस बीच कर्नाटक में अगस्त में 10 साल में सबसे कम मूंग की आवक दर्ज की गई है।महाराष्ट्र में भी मूंग की फसल काफी कमजोर है। अन्य राज्यों का भी यही हाल है। ऐसे में मूंग में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है। मूंग दाल में लेवाली जोरदार रहने से 300 और मूंग मोगर में 300 रुपये की तेजी रही। उड़द दाल में भी मांग का दबाव बढ़ने से 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। काबुली चने में कंटनेर में लेवाली सीमित रूप से होने के कारण भाव मजबूती पर टिके रहे। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16500, (42/44) 16300, (44/46) 16100, (58/60) 15100, (60/62) 15000, (62/64) 14900 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दालों के दाम – चना दाल 8400-8500, मीडियम 8600-8700, बेस्ट 8800-8900, मसूर दाल 7850-7950, बेस्ट 8050-8150, मूंग दाल 11100-11200, बेस्ट 11300-11400, मूंग मोगर 11700-11800, बेस्ट 11900-12000, तुवर दाल 13900-14000, मीडियम 14800-14900, बेस्ट 15200-15300, ए. बेस्ट 16200-16400, व्हाइटरोज तुवर दाल 16700, उड़द दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, उड़द मोगर 11100-11200, बेस्ट 11300-11400 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.