Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महिला के दिमाग से निकला 8 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा, डाक्टरों ने बचा ली जान

29

सिडनी। आस्ट्रेलिया में डाक्टरों ने एक महिला के दिमाग में से 8 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा निकालकर उसकी जान बचाई ली। महिला के दिमाग में से कीड़ा निकालने वाले आस्ट्रेलियाई न्यूरोसर्जन की माने तो दुनिया का यह पहला मामला है, जब इंतना लंबा कीड़ा किसी के दिमाग से से निकाला गया हो।

महिला को भूलने की बीमारी थी, इसके साथ ही उसे अवसाद की समस्या थी। इसका इलाज कराने के लिए वह डाक्टर के पास आई थी। जांच में उसके दिमाग में परजीवी होने की बात सामने आई। इसके बाद द आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी और कैनबरा अस्पताल के डाक्टरों ने सफल इलाज कर उसके दिमाग से जिंदा कीड़े को बाहर निकाला।

दिगाम से इतना बड़ा कीड़ा निकलने का पहला मामला

डाक्टरों ने 64 वर्षीय महिला के दिगाम को स्कैन किया तो उसमें परजीवी होने का पता चला। जानकारी के मुताबिक अब तक इस तरह के परजीवी अजगरों के अंदर ही मिले हैं। डाक्टरों को आशंका है कि इसके लार्वा महिला के शरीर के लिवर और फेफड़ों सहित अन्य अंगों में भी हो सकत हैं।

आस्ट्रेलिया के कैनबरा अस्पताल में इंफेक्शन डिजीज के विशेषज्ञ एएनयू के संजय सेनानायके ने कहा कि दिगाम की सर्जरी के बाद परजीवी को रोगी से जीवित ही बाहर निकाला गया। उनका कहना है कि ऐसे केस अब तक अजगरों में देखने को मिले हैं, यह पहला मामला है जब किसी इंसान के दिगाम से यह निकाला गया।

देसी साग से दिमगा में पहुंचा कीड़ा

इस पूरे केस पर रिसर्च करने वाले संजय सोनानायके के अनुसार महिला आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली है। उसने खाने के लिए वार्रिगल साग का उपयोग किया था। माना जा रहा है कि उस साग में अजगर के मल से कोई परजीवी का लार्वा आ गया होगा। यह साग से महिला के शरीर में पहुंच गया और उसे सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ और पेट में दर्द होने की तकलीफ होने लगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.