Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

फैक्ट्री में 5 मजदूरों की मौत का मामला, गुर्जर समाज ने कहा- मंगलवार को करेंगे कलेक्टोरेट का घेराव

18
मुरैना। धनेला गांव स्थित साक्षी फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री के हौद की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में फैक्ट्री मालिकों पर एफआइआर कराने के लिए जिले का गुर्जर समाज लामबंद है। गुर्जर समाज मंगलवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।

गुर्जर समाज के समाजसेवी जण्डेल सिंह गुर्जर ने बताया कि साक्षी फैक्ट्री में गुर्जर समाज के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। प्रशासन ने उन फैक्ट्री संचालकों पर आज तक हत्या का केस दर्ज नहीं किया है। मृतकों के परिवारजनों को बड़ी मुआवजा राशि का आश्वासन तक नहीं दिया है।

कलेक्टोरेट जाकर करेंगे प्रदर्शन

क्षेत्र का कोई भी विधायक, मंत्री व सांसद ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। गुर्जर समाज की इतनी बड़ी घटना के बाद भी उपेक्षा हुई है। गुर्जर समाज मंगलवार की सुबह 11 बजे बैरियर स्थित रेस्ट हाउस पर जुटेगा। यहां से रैली के रूप में कलेक्टोरेट जाकर प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

मृतकों के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना

साक्षी फैक्ट्री में टिकटौली और घुरैया बसई गांव के पांच युवकों की मौत हुई थी। इस मामले में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आरती आकाश गुर्जर पीड़ित परिवारों से मिलने व सांत्वना देने पहुंचीं। इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को शासन-प्रशासन स्तर सेहर संभव सहायता दिलाने और हादसे के जिम्मेदारों को सजा दिलवाने का भरोसा दिया।

जिपं अध्यक्ष टिकटौली के तीन मृत भाई रामनरेश, औतार सिंह, वीर सिंह गुर्जर औ घुरैया बसई में मृतक राजेश व गिर्राज गुर्जर के घर पहुंचीं और शोक संवेदना जताते हुए मृत परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।इस दौरान पूर्व सरपंच कन्हैया लाल गुर्जर, सेवानिवृत्त निरीक्षक रतीराम सिंह गुर्जर, बीएस गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.