Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

स्कूल में ताला, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने भटकते रहे लोग

42

सकरी। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करने स्कूल पहुंचे बीएलओ को गेट में ताला लटकता मिला। वे काफी देर इंतजार करते रहे। विद्यालय का कोई भी कर्मचारी नही पहुंचा तो उन्होंने ताला खुलवाने के लिए प्राचार्य सहित शिक्षकों को फोन लगाया लेकिन किसी ने भी काल रिसीव नहीं किया। इससे बीएलओ को काफी परेशान होना पड़ा। उन्होंने इसकी सूचना सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दी। वे मौके पर पंचनामा बनवाया और काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद ताला खुला तब दोपहर में जाकर पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ।

वचनबाई बाल सुंदर उच्चतर शासकीय विद्यालय में निर्वाचन आयोग का विशेष पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। सकरी के बूथ क्रमांक 220 से लेकर 226 तक के बूथ के लिए विशेष पुनरीक्षण का कार्य स्कूल में चल रहा है। यहां विगत एक माह से छह बीएलओ मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। रविवार की सुबह दस बजे कार्य करने विद्यालय पहुंचे तो वहां गेट पर ताला लगा था। उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों से संपर्क किया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की तो उन्होंने इसकी जानकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिल्पा भगत को दी। उनके हस्तक्षेप के बाद ताला खुला बीएलओ ने आरोप लगाया कि उन्हे बैठने की कुर्सी और बेंच के लिए भी तरसना पड़ता है। घंटो इंतजार के बाद बेंच दिया जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि उनके बेंच मांगकर वापस ले लिया जाता है इससे कार्य करने में काफी परेशानी होती है। वहीं नाम जुड़वाने आए लोगों को भी खड़े रहना पड़ता है। बेंच मांगने पर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है। सभी बीएलओ ने विद्यालय की प्राचार्य पर शासकीय कार्य में असहयोग करने का आरोप लगाया। तखतपुर के एसडीएम सूरज साहू ने कहा विद्यालय में ताला बंद होने की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था और ताला खुलवाया गया है साथ ही तहसीलदार से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.