Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

श्मशान में रातोंरात दफना दिए दो नवजात बच्चे, कब्र देखकर ग्रामीणों ने की शिकायत, प्रशासन ने निकाले शव

40
मुरैना । रातोंरात श्मशान में किसी के दफनाने की सूचना पर मुरैना शहर से सटे सबजीत का पुरा में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एकजुट होकर थाने पहुुंचे और हत्या कर शव दफनाने की शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने श्मशान में खुदाई करवाई, जहां दो गड्ढों में दो नवजात बच्चों के शव निकले। यह शव किसने दफनाए? इसकी जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

रविवार की सुबह सिविल लाइन थाने में सबजीत का पुरा गांव के आधा सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण वीरसिंह, मनोज जाटव, राेशनलाल, नेतराम, सतेंद्र आदि ने बताया कि उनके गांव या आसपास कहीं भी किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन रातोंरात गांव के श्मशान को कोई शव दफना गया है।

दो नवजातों के निकले शव

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने एसडीएम से शव निकालने के लिए खुदाई की अनुमति ली। उसके बाद नायब तहसीलदार की अगुआई में पुलिस टीम ने उन गड्ढों को खुदवाया। इन गड्डों में दो नवजात बालिकाओं के शव निकले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अविवाहिता को हुई संतानों को चोरी छिपे रात में दफनाया है। पुलिस ने दोनाें शवों का पोस्टमार्टम करवाया और डीएनए जांच के सेंपल लिए। उसके बाद शवों को फिर दूसरी जगह दफना दिया।

साढ़े तीन घंटे श्मशान में बैठे रहे एसआइ

सबजीत का पुरा गांव के ग्रामीण सुबह 8 बजे ही सिविल लाइन थाने पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम की अनुमति लेकर एसआइ कपिल पाराशर 10 बजे के करीब श्मशान में पहुंच गए, लेकिन एसडीएम या तहसीलदार नहीं पहुंचे। एसडीएम या तहसीलदार की अगुआई में शव निकाले जाने थे। एसआइ कपिल पाराशर व ग्रामीण दोपहर 1 बजे तक श्मशान में ही बैठे रहे। इसके बाद दोपहर सवा 1 बजे के करीब जब नायब तहसीलदार आनंद यादव पहुंचे, तब नगर रक्षा समिति के सदस्य अभिषेक चांदिल ने एक ग्रामीण के साथ गड्ढे खोदकर शव बाहर निकाले।

शव दफनाने वालों की हो रही जांच

सबजीत का पुरा के ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे, कि उनके गांव के श्मशान में कोई रातोंरात दो शव दफना गया। ग्रामीणों ने हत्या कर शव दफनाने की शंका जताई, इसलिए तत्काल अनुमति लेकर शव बाहर निकाले गए। दो नवजात बच्चों के शव निकले हैं, जिनके पोस्टमार्टम व डीएनए जांच करवाई गई है। शव किसने दफनाए इसकी जांच चल रही है।

वीरेश कुशवाह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.