Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

रिलीज से पहले ही ‘जवान’ ने कमाए इतने करोड़, कुछ ही घंटों में बिकीं इतनी टिकटें

27

 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान चार सालों के बाद फिल्मी जगत में वापसी कर रहे हैं। इसी साल एक्टर की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वहीं, अब जल्द ही शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। फिल्म की अनाउंसमेंट से ही फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 31 अगस्त को ‘जवान’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। टिकट काउंटर खुलते ही फिल्म की सारी बुकिंग फुल हो रही हैं।

‘जवान’ फिल्म को लेकर फैंस में आए दिन क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रेज को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए थे। विदेश में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर ली है। भारत में भी कुछ दिन पहले ही जवान फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और यहां भी यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को चंद घंटे में ही फिल्म के लाखों टिकट्स बिक गए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार ओपनिंग डे के लिए इस फिल्म के टिकट्स लगातार बिक रहे हैं। रविवार को 12 बजे तक 20,3,300 टिकट बिक गए।

नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार ‘जवान’

बता दें कि ये टिकट्स सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ओपनिंग डे के लिए बिकी हैं। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन ने ‘जवान’ फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी नई जानकारी दी है। उनके द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में लिखा है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स में 2 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गए हैं। जिसका ग्रॉस मार्जन 7.85 करोड़ है। नेशनल वाइड में 4 लाख टिकट्स बिके हैं। इसका ग्रॉस 11.75 करोड़ है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम रोल में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.