Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

मोहम्मद शमी को ड्रॉप करके Team India ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी जानें कितना सही है फैसला

49

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच एशिया कप का महामुकाबला कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 का एलान किया। टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी। मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किए जाने के फैसले पर इंटरनेट मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं मोहम्मद शमी को ड्रॉप करने का फैसला कितना सही है?

भारत-पाक (Ind vs Pak) के बीच खेले जा रहे इस महामुकाबले में भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की जगह मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को जगह मिली है। इन दोनों के बीच गेंदबाजी में फर्क है। डेथ ओवर्स में दोनों ही गेंदबाजों घातक साबित होते है, लेकिन मोहम्मद सिराज की मौजूदा फॉर्म शानदार है, जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।

शानदार है शमी का वनडे रिकार्ड

मोहम्मद शमी के रिकार्ड की बात करें तो शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों में कुल 5 विकेट चटकाए है। शमी ने वनडे में PAK के खिलाफ कुल 28 ओवर फेंके हैं, जिसमें उन्होंने 107 रन खर्च किए है। पाकिस्तान के खिलाफ शमी का उनका इकॉनमी रेट 3 से कुछ ज्यादा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/35 है। शमी के ओरआल अपने करियर में अब तक 90 वनडे मैचों में 162 विकेट लिए हैं। वनडे मैचों में शमी का इकॉनमी रेट 5.60 है।

शानदार फॉर्म में हैं मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट सीरीज में 7 विकेट झटके थे। इससे पहले जून में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेले गए टेस्ट में कुल 5 विकेट लिए थे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.