Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जल्द निपटा लें जरूरी काम, दिसंबर में 18 दिन बंद रहने वाले है बैंक!

39

Bank Holiday: दिसंबर महीने में विभिन्न त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में शनिवार व रविवार को दी जाने वाली छुट्टियां शामिल हैं। इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं रोज की तरह काम करती रहेंगी। ऐसे में अगर आप दिसंबर महीने में बैंक शाखा जाकर कोई काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर ही घर से निकलें। जहां तक संभव हो ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेकर ही अपने काम निपटाएं। बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई मोबाइल बैंकिंग , इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है। लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।बता दे कि राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं।

जानिए दिसंबर 2023 में कब कब बंद रहेंगे बैंक

1 दिसंबर 2023 : इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस के चलते अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 दिसंबर 2023 : इस दिन रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.