Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

DSP Amit Ravidas Accident: बाल-बाल बची डीएसपी अमित रविदास और परिवार की जान, शॉपिंग के दौरान गिरा जर्जर भवन का मलबा

15

दुमका : जिले में दो वर्षों से प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में कार्यरत अमित कुमार रविदास, उनकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों की जान उस वक्त बच गई जब वे दुमका शहर के मेन रोड स्थित एक फुटवियर दुकान में खरीदारी कर रहे थे. उसी वक्त दुकान के ऊपर की ढलाई के कई बड़े टुकड़े उन पर आ गिरे. डीएसपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए उन्हें अपने शरीर से कवर किया तो कई टुकड़े उन पर आ गिरे. जिससे उन्हें चोट लगी है.

डीएसपी ने दी जानकारी

डीएसपी अमित रविदास ने फोन पर जानकारी दी कि वे अपनी बाइक से पत्नी और बच्चों (चार वर्ष की पुत्री और दो वर्ष का पुत्र) को लेकर बाजार निकले थे. रास्ते में एक फुटवियर की दुकान पर वे रुक गए. वे सामान खरीद ही रहे थे. तभी अचानक दुकान के ऊपर जो बिल्डिंग है, उसकी ढलाई के कई टुकड़े उन पर आ गिरे. ईश्वर की यह कृपा रही कि उनकी जान बच गई.

उन्होंने कहा कि मैं काफी भयभीत महसूस कर रहा हूं. डीएसपी ने कहा कि ऐसे भवन को जर्जर घोषित कर ढहाने की कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे भविष्य में और किसी के साथ कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए. वैसे जिस भवन का टुकड़ा गिरा उसके मालिक ने तत्काल उन टुकड़ों को मौके से हटा दिया.

दुमका में ऐसे कई हैं जर्जर भवन

हम आपको बता दें कि दुमका शहरी क्षेत्र में ऐसे कई जर्जर भवन हैं, जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं. ऐसे में नगर परिषद और जिला प्रशासन का यह दायित्व है कि वह विशेषज्ञों और अभियंताओं की एक टीम बनाकर ऐसे भवनों को चिन्हित करें और उस पर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.