Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

टमाटर ने ली जान, इस वजह से दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

68

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस ने जीएनटी मार्केट में हुए हत्या कांड का खुलासा किया है। दरअसल, मृतक मुकेश पाल और आरोपी सब्जी ठेले वाला निखिल का विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश आरोपी सब्जी वाले के ठेले पर आया था और ठेले से दो टमाटर उठाया था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी सब्जी वाला निखिल दोस्तो के साथ मिलकर मुकेश से मारपीट की थी।

गंभीर चोट आने के बाद मुकेश ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की जानकारी नहीं मिलने के बाद शुरुआत में पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानती रही लेकिन मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बारी-बारी से तीनों दोस्तों को पकड़ा। पूछताछ की तो हत्या के पीछे दो टमाटर को लेकर विवाद की बात सामने आई। पुलिस जल्द पूरे हत्याकांड से पर्दा उठाएगी।

मामला छतरीपुरा थाना पुलिस का है। दरअसल आरोपियों में से एक सब्जी का ठेला लगाता है। शराब पीने के बाद मुकेश ने ठेले पर से दो टमाटर उठा लिए। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। पहले मुकेश से हाथापाई हुई। फिर उसने दोस्त को थप्पड़ मार दिया। निखिल ने उसे धक्का दिया तो वह फुटपाथ पर गिरा। फुटपाथ का कॉर्नर पर सिर में लगने से उसे गंभीर चोट आ गई। इसके बाद वह उठ नहीं पाया। तीनों दोस्त उसे बेसुध पड़ा छोड़कर चले गए। बाद में लोगों ने मुकेश को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.