Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साढ़े 3 साल की बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया दरिंदा..नजारा देख दंग रह गई मां

25

लुधियाना: मां के साथ खेल रही साढ़े 3 साल की बच्ची को बहाने से कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले युवक को थाना सदर की पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव थरीके के रहने वाले अमनदीप सिंह उर्फ घुद्दू के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उक्त आरोपी उनके घर आया तो वह अपनी बच्ची के साथ खेल रही थी। आरोपी ने उसे बातों में लगा लिया और बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया। कुछ देर के बाद वह अपनी बेटी को देखने के लिए गई तो उसकी हरकत को देखकर हैरान रह गई। उसकी बेटी जोर-जोर से चिल्ला रही थी। उक्त आरोपी उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था।

उसे देखकर आरोपी ने उससे माफी मांगनी शुरू कर दी और जब उसने आस-पड़ोस को बुलाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। फिर उसने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था । बच्ची का और आरोपी का मैडीकल करवाया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.