Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

इंदौर की जमीं पर मेट्रो ने रखा पहला कदम, ट्रैक पर पहुंचा पहला कोच

38

इंदौर। इंदौर की धरती पर गुरुवार को मेट्रो के कोच ने अपना पहला कदम रखा। मेट्रो के डिपो में सुबह करीब पौने दस बजे मेट्रो के पहले कोच को क्रेन के माध्यम से कंटेनर से परिसर में बने प्लेटफार्म की पटरियों पर उतारा गया। इसके बाद कोच को 100 मीटर दूरी तक शंटर के माध्यम से खींचकर पटरियों तक पहुंचाया गया। इसके पहले परिसर में सांसद शंकर लालवानी ने नारियल फोड़कर कोच शुभारंभ किया। वहीं मेट्रो परिसर में कर्मचारियो ने मेट्रो के आगमन का जश्न एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।

गौरतलब है कि 14 सितंबर को इंदौर में गांधाीनगर स्टेशन से सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक 5.9 किलोमीटर में मेट्रो के तीनों कोच का ट्रायल रन होना है। संभावना जताई जा रही है कि ट्रायल रन में मेट्रो कोच को उनकी तय गति से कम गति में चलाया जाएगा। मेट्रो के ये कोच चार से पांच मिनट में अपना ट्रायल रन पूरा कर सकेंगे। इंदौर में अगले माह कोच का एक सेट और पहुंचेगा। इंदौर में 25 सेट की मेट्रो का संचालन होगा। एक सेट में तीन कोच होंगे।

वडोदरा से 23 अगस्त को रवाना हुए थे ये कोच

गौरतलब है कि वडोदरा के सावली में अलस्टाम कंपनी द्वारा तैयार किए गए इन कोच को 23 अगस्त को रवाना किया गया था और ये बुधवार रात 3 बजे इंदौर में मेट्रो के डिपो में पहुंचे। इस मौके पर सांसद शंकर लालावानी ने कहा कि मेट्रो की टीम बधाई की पात्र है कि उन्होंने कम समय में ट्रायल रन की तैयारियां की हैं। भारत ही नहीं विश्व में इंदौर व भोपाल की मेट्रो का निर्माण कार्य कम समय में हुआ है।

मेट्रो प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो डिपो में विशालकाय ‘फोर पाइंट जेक’ क्रेन की मदद से कोच को कंटेनर से उतारकर पटरी पर पहुंचाया गया। इसके बाद कोच को मेट्रो के डिपो में बने स्टेब्लिंग यार्ड में ले जाकर टेस्टिंग ट्रेक पर जांच की गई। उसके पश्चात कोच को मेट्रो के वायडक्ट में पहुंचाया गया। इसी तरह अन्य दो और कोचों को भी उतारकर ट्रैक पर चलाकर टेस्टिंग ट्रैक पर जांच की गई।

ट्रायल के दौरान पांच स्टेशनों से गुजरेगी मेट्रो

गौरतलब है कि 14 सितंबर को इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हाथों मेट्रो कोच का ट्रायन रन होना है। ये कोच गांधी नगर स्टेशन से सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर 3 तक 5.9 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान मेट्रो कोच पांच स्टेशन से गुजरेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.