Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग

यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने को लेकर अफसर और जनप्रतिनिधि नहीं चिंतित, लोगों को हो रही परेशानियां

64
टीकमगढ़। शहर और नगरीय क्षेत्रों में इन दिनों जाम की समस्या बनी हुई है। शहर में जहां बाजार क्षेत्र में रोजाना जाम लगता है, तो पृथ्वीपुर में बाइपास का निर्माण नहीं होने से मुख्य मार्ग पर जाम लगता है। ऐसे में लोगों को परेशानियां होतीं हैं।

बल्देवगढ़ में हालात यह हैं कि रोजाना दिन में कई बार घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। इसको लेकर फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर में वन-वे व्यवस्था लागू नहीं हो रही और टैक्सियों पर रूट के हिसाब से पूर्व में अंकित किए रंगों के स्टीकर भी फेल हो रहे हैं। अधिकारियों के बदलने के बाद यह व्यवस्था ठप हो गई। टैक्सियों द्वारा शहर में लापरवाही और मनमाफिक चलाकर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने का कार्य किया जाता है।

दुकान के सामने रख लेते हैं सामान

नगर के जेरोन सिमरा मार्ग, ओरछा मार्ग, बाजार रोड, मेन रोड पर दुकानदार अपनी तय सीमा से अधिक अपनी अपनी दुकान के सामने अपना सामान रख लेने से बड़ी समस्या पैदा हो रही है। आसपास के ग्रामों से आने वाले चारपहिया और दोपहिया वाहन मुख्य सड़क पर अनियंत्रित तरीके से रखकर सामान खरीदने चले जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

मुख्य मार्ग पर लग रहा है जाम

झांसी-टीकमगढ़ मार्ग से दिन भर हजारों वाहनों का आवागमन होता है। नगर में जाम लग जाने से काफी समस्या उत्पन्न होती है। यातायात व्यवस्था दुरूस्त ना होने से वाहनों को झांसी से टीकमगढ़ मार्ग जाने पर दो घंटे का समय लगता है और अगर जाम लग गया, तो वह घंटों नगर में ही खड़े रहते हैं। झांसी टीकमगढ मुख्य मार्ग पर हाथ ठेला वाले अपने ठेले बिल्कुल सड़क किनारे लगा लेते हैं और उसी की दुकान के सामने ग्राहक अपनी बाइक खड़ी कर लेते हैं, जिससे जाम लग जाता है।

नगर के संजय त्रिपाठी, डालचंद्र अहिरवार आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान अपेक्षित कराते हुए एमपीआरडीसी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पृथ्वीपुर से जो सड़क मार्ग झांसी-टीकमगढ़ एवं निवाड़ी के लिए निकली है। इस सड़क मार्ग को नगर से बाहर बाइपास मार्ग का निर्माण करके रोज रोज हो रही जाम की परेशानी से निजात दिलाया जाए।

जल्द बनवाया जाए बाईपास मार्ग

पृथ्वीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बाइपास निर्माण की मांग पिछले कई सालों से चल रही है। इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीें है। यदि नगरीय क्षेत्र में बाइपास का निर्माण कर दिया जाता है, तो समय पर हैवी वाहन बाइपास के माध्यम से निकल सकते हैं।

सीताराम झां, कैलाश अहिरवार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में बायपास की सबसे ज्यादा जरूरत है। नगर से टीकमगढ़ झांसी हाइवे मार्ग निकला हुआ है, जिस पर ही हैवी वाहनों का आवागमन और चार पहिया, दोपहिया वाहनों का आवागमन रहता है। जिसके चलते सड़क पर हर 15 से 20 मिनट में जाम की िस्थति बन रही है। नगर पंचायत प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर कोई पहल नहीं की गई।

शहर की बेलगाम यातायात व्यवस्था

शहर की बेलगाम यातायात व्यवस्था जिला प्रशासन, नगर पालिका व यातायात विभाग के लिए अर्से से चुनौती बना हुआ है। एक ओर ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की नसीहत दे रही है। वहीं शहर में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे बेपरवाह खड़े वाहन आफत बन रहे हैं। यहां जिम्मेदार विभागों के अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।

बैंक प्रबंधनों को बगैर पार्किंग के ही बैंक संचालन की एनओसी मिल गई, जिससे सड़क पर पार्किंग होती है। झांसी मार्ग पर दर्जनों बैंक संचालित हैं, लेकिन पार्किंग किसी के पास नहीं है। ऐसे ही हाल निजी अस्पतालों के हैं, जिनके पास पार्किंग नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.