Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

भाजपा किसान मोर्चा अध्‍यक्ष का आरोप, कांग्रेस सरकार ने 18 लाख किसानों को सम्मान निधि से रखा वंचित

40

रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमार चाहर रायपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रदेश में धान खरीदी को लेकर झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य द्वारा धान खरीदी करने की बात कर ढिंढोरा पीटते हैं मगर सच्चाई यह है कि 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम उन्हें उनका वाजिव दाम देंगे। किसानों की अच्छी पैदावार मिले, इसके लिए केंद्र की सरकार ने खाद पर सब्सिडी बढ़ाई। जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मिट्टी को वर्मी कंपोस्ट बताकर किसानों से प्रति एकड़ लगभग 900 रुपये ठग रही है । कांग्रेस की सरकार में आई स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट 10 साल तक धूल खाती रही, उसको भी मामूली संशोधनों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में लागू किया गया है। मोदी सरकार फसल का समर्थन मूल्य लगातार बढ़ा रही है।

चाहर ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 18 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित रखा। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि किसानों को इस योजना का लाभ मिले क्योंकि कांग्रेस सरकार की नीयत चुनाव तक सीमित है और किसानों की भलाई करने की कांग्रेस की नीयत कभी नहीं रही।

चाहर ने ली किसान मोर्चा की बैठक

इसके पहले चाहर ने किसान मोर्चा के प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा की सरकार बनाने के लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने रात-दिन परिश्रम करने का संकल्प व्यक्त किया। चाहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कृषि का कुल बजट मात्र 25 हजार करोड़ रुपये का हुआ करता था, आज वही बजट 1.25 लाख करोड़ रुपये का है। यह बजट ही कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल की कृषि नीति का अंतर स्पष्ट करता है। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.