Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

महिला यात्रियों की सतत सुरक्षित यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा जीआरपी एमपी हेल्प ऐप

18

भोपाल। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।जनवरी 2022 से शुरू हुए ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ के अंतर्गत जून 2023 तक जीआरपी 1 लाख से अधिक महिला यात्रियों से संवाद कर चुकी है। इस दौरान महिला यात्रियों को “जीआरपी एमपी हेल्प ऐप” और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है।

प्रदेश के सभी जीआरपी थानों में चल रहा कार्यक्रम

रेलवे जोन एमपी के 28 जीआरपी थाने और 20 चौकियां हैं। ये थाने और चौकियां विभिन्न रेलवे स्टेशनों और जंक्शन्स पर स्थित हैं। इन थानों और चौकियाें में महिला स्टाफ की तैनाती की गई है। महिला जीआरपी स्टाफ स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों और स्टेशन परिसर में महिला यात्रियों से संवाद करता है। संवाद के दौरान महिला यात्रियों से उनका नाम, पता, कहां से कहां तक यात्रा कर रही हैं, यात्रा के दौरान उन्हें होने वाली परेशानी आदि की जानकारी ली जाती है। इसमें जहरखुरानी, चोरी, लूट व अन्य घटनाओं के प्रति सचेत रहने व किसी भी अप्रिय स्थिति में जीआरपी से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जाता है।

ऐसे कर सकते हैं ‘जीआरपी एमपी हेल्प ऐप’ डाउनलोड

महिलाओं से संवाद के दौरान जीआरपी महिला यात्रियों को ‘जीआरपी एमपी हेल्प ऐप’ को डाउनलोड करने और जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर 1512 को मोबाइल में सेव करने की सलाह देती है। ‘जीआरपी एमपी हेल्प ऐप’ को डाउनलोड करना बहुत आसान है। मोबाइल के एंड्राॅइड या आईओएस के ऐप स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने के बाद इसमें कुछ मूलभूत जानकारी दर्ज करनी होती है। इस ऐप में लाल रंग का एक “एसओएस” बटन होता है, जिसे किसी भी आपात स्थिति में दबाने पर यह तत्काल आपको जीआरपी कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर देगा। जीआरपी से बात करके आप ट्रेन का नाम, नंबर, कोच और अपनी परेशानी से अवगत करवा कर उनसे मदद ले सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.