Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

एलएचबी रैक से चलेगी रतलाम ग्वालियर एक्सप्रेस और रतलाम भिंड एक्सप्रेस

38

रतलाम। यात्रियों को और अधिक आरामदायक व सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए पश्चिम रेलवे ने रेल मंडल से आरंभ होने वाली 11125/11126 रतलाम ग्वालियर एक्सप्रेस व 21125/21126 रतलाम-भिंड एक्सप्रेस के पारंपरिक रैकों को एलएचबी रैकों से बदलने का निर्णय लिया है। 11126 ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस ग्वालियर से 25 अगस्त तथा 11125 रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस रतलाम से 27 अगस्त से पारंपरिक रैकों के स्थान पर एलएचबी रैक से चलेगी।

इसी प्रकार 21126 भिंड-रतलाम एक्सप्रेस भिंड से 26 अगस्त तथा 21125 रतलाम-भिंड एक्सप्रेस रतलाम से 26 अगस्त से पारंपरिक रैक के स्थान पर एलएचबी रैक से चलेगी। इन दोनों ट्रेनों में एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, सात स्लीपर व पांच सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

रतलाम। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वड़ोदरा और गुवाहाटी के बीच 24 अगस्त को वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 09103 वड़ोदरा-गुवाहाटी वन वे सुपरफ़ास्ट स्पेशल 24 अगस्त को शाम 4.20 बजे चलकर दाहोद (6.35/6.37), रतलाम (8.45/8.50), नागदा (9.40/9.42) एवं उज्जैन (10.40/10.42) होते हुए 26 अगस्त को शाम सात बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

वड़ोदरा से गुवाहाटी के मध्य यह ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिक्की, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, कटिहार, न्यूजलपाई गुड़ी, न्यू कोच बिहार, न्यू बंगाई गांव, रंगिया व कामाख्या स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

इस ट्रेन में एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास व द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। 09103 की बुकिंग आज से सभी पीआरएस काउंटर्स और आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हुई। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.