Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस...

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

50

 इस समय अपनी फिल्म ओएमजी 2 को लेकर चर्चा में बने पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वे 98 साल के थे। उन्होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। पंकज अपने पिता के बहुत करीब थे। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता लंबे समय से बीमार थे। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज इलाके के रहने वाले हैं। एक्टर अपने फिल्मी करियर के कारण मुंबई में रह रहे हैं। उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पंकज अपने गांव के लिए निकल गए हैं।

कभी थिएटर नहीं गए पंकज के पिता

बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी रात 11 बजे तक अपने गांव पहुंच जाएंगे। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके पिता को ये भी नहीं पता कि वो फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करते हैं। यहां तक कि उन्होंने कभी थिएटर के अंदर जाकर ये भी नहीं देखा है कि थिएटर कैसा दिखता है। उनके पिता सिर्फ एक बार ही मुंबई आए थे। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आए। इतना ही नहीं, बल्कि कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने अपने माता-पिता के लिए घर में टीवी लगवाया था।

पिता का सपना था पंकज डाॅक्टर बनें

साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्टर बनें। पिता का सपना था कि उनका बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। वे बिहार के गोपालगंज स्थित जिस इलाके से आते हैं, वहां लोग दो ही प्रोफेशन जानते हैं, एक डॉक्टर और दूसरा इंजीनियर। जब पंकज एक्टर बनें, तो उन्हें अपने मां-पिता का खूब सपोर्ट मिला। उनके पिता को इस बात की चिंता रहती थी कि उनका बेटा रोजी-रोटी कमा पाएगा या नहीं। पंकज के पिता अपने बेटे के पहले घर के गृह प्रवेश में ही मुंबई आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.