Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हड़ताली शिक्षकों ने कारण बताओ नोटिस की होली जलाकर किया प्रदर्शन

47

पेंड्रा। एलबी संवर्ग शिक्षकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान कारण बताओ नोटिस मिलने पर होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। तीनों ब्लाक पेंड्रा, गौरेला, मरवाही के बीईओ कारण बताओ नोटिस जारी किया था, इस पर शिक्षकों ने नोटिस का होली जलाकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार अपने वादे के अनुसार जब तक शिक्षकों की मांग को पूरा नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

धरना में शिक्षकों ने कहा कि जिस तरह से नोटिस में लिखा गया है कि एलबी शिक्षकों के हड़ताल में जाने से जनमानस में स्कूल शिक्षा विभाग एवं शासन की छवि धूमिल हो रही है, उस तरह से शासन को भी यह समझना होगा कि यदि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय जन घोषणा पत्र की वादे को पूरा करती तो ऐसी स्थिति निर्मित क्यों होती। शिक्षकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के कारण ही यह स्थिति निर्मित हुई है। एलबी शिक्षक 20 वर्ष के नौकरी को शून्य किए जाने का विरोध जताते हुए पूर्व की सेवा की गणना कर वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान और पूर्ण पेंशन की मांग को लेकर दस अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।

उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ के संचालक सुनील कुमार जैन ने 18 अगस्त को सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ को आदेश जारी किया है कि हड़ताल पर गए एलबी संवर्ग शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए उन्होंने जारी आदेश में लिखा है कि सबसे पहले उन्हें व्यावहारिक रूप से समझाया जाए। यदि वे नहीं समझें तो उन्हें नोटिस जारी की जाए और नोटिस जारी होने के बाद भी यदि वह अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इसी आदेश का पालन करते हुए तीनों ब्लाक के बीईओ ने एलबी शिक्षकों को नोटिस जारी किया, जिस नोटिस का होली जलाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.