Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

मूंग बेचने के बाद भुगतान को परेशान किसान 24 अगस्त को देंगे धरना विधायक का करेंगे घेराव

45

 इटारसी। प्रदेश सरकार द्वारा की गई समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के बाद अब किसान अपना भुगतान लेने के लिए भटक रहे हैं। जिले के कई वेयर हाउस में दो माह पहले मूंग बेच चुके किसानों के खातों में नाफेड द्वारा आज तक भुगतान नहीं किया गया है। परेशान किसान लंबे समय से भुगतान के लिए वेयर हाउस के चक्कर काट रहे हैं। मामले को लेकर 24 अगस्त को जिला मुख्यालय के पीपल चौक पर धरना देंगे। किसानों ने कहा कि इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो संगठन के पदाधिकारी विधायकों का घेराव करेंगे।

अब तक नहीं भेजी राशि

जय मजदूर जय किसान क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर जिले के सारे किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने बताया कि इटारसी तहसील के डोलरिया, बेराखेड़ी, बोरतलाई समेत अन्य वेयर हाउस में सैकड़ों किसानों ने 7 हजार 775 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकार को मूंग बेची थी, नाफेड ने कहा था कि 4 दिन के अंदर भुगतान हो जाएगा, लेकिन कई किसानों के खातों में अभी तक यह राशि नहीं भेजी गई है।

किसानों ने जारी की बकाया भुगतान की सूची

संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने स्वयं बोरतलाई वेयरहाउस में मूंग बेची थी, आज तक इसका भुगतान खाते में नहीं आया, इसी तरह अशोक जमनादास, शिवराम, रामकिशन, सुधीर गौर समेत अन्य किसानों ने बकाया भुगतान की सूची जारी करते हुए कहा कि पूरे जिले में इस तरह कई किसान हैं, जिनके खातों में मूंग विक्रय की राशि आज तक जमा नहीं की गई है।

परेशान हो रहे अन्नदाता

किसानों ने बताया कि मूंग बेचने के बाद किसानों ने धान रोपाई शुरू की है। मूंग पैदावार के लिए लिए गए खाद-यूरिया, बीज, बिजली और अन्य बकाया उधारी चुकाने के लिए भुगतान का इंतजार था। किसानों को आस थी कि 4 दिन में भुगतान हो जाएगा, लेकिन दो माह बीतने के बावजूद आज तक नाफेड से किसानों के खातों में राशि नहीं डाली गई है।

हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य सरकार द्वारा जून माह के अंत तक मूंग खरीदी की गई थी, वादा किया गया था कि भुगतान तत्काल हो जाएगा, लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं की गई है।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के सारे ग्रामीण सब स्टेशनों पर सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से धान में पानी की कमी हो रही है। अब तो विधायकों को भी सब स्टेशनों पर जाकर बैठक करना पड़ रहा है, इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.