Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Elvish Yadav की सफाई पर Abhishek Malhan ने किया रिएक्ट क्या फिर साथ नजर आएगी बिग बाॅस की ये जोड़ी

31

बिग बाॅस ओटीटी के इस सीजन ने खूब सुर्खियां बटोर है। इस सीजन को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ था। शो का हर कंटेस्टेंट काफी फेमस हुआ है। वहीं, अभिषेक मल्हान और एल्विश की दोस्ती सच्ची थी या फिर फेक इस पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बिग बॉस से बाहर आने के बाद बीमार हो गए थे, जिसके कारण वे अस्पताल में एडमिट थे। अभिषेक से मिलने के लिए लगभग सभी बिग बॉस कंटेस्टेंट पहुंचे थे। एल्विश का अभिषेक को हॉस्पिटल में न देखने जाना, लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

अभिषेक मल्हान ने लिखा ‘फुल भाईचारा’

एल्विश यादव ने इस बात पर सफाई भी दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। एल्विश की सफाई पर बिग बाॅस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक मल्हान ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं। बीती रात एल्विश यादव ने एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने अभिषेक से फोन पर हालचाल लिया है और उन्हें बिग बाॅस वालों ने फिलहाल होटल में रहने के लिए कहा है। जिसके कारण वे फुकरा इंसान से मिलने अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। एल्विश ने उनके और अभिषेक के भाईचारे पर भी बात की।

अभिषेक की बातों से नाराज थे एल्विश

एल्विश यादव की इस सफाई पर अभिषेक ने अपने रिएक्शन दिए हैं। उन्होंने एल्विश के वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिपोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘फुल भाईचारा।’ इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले एल्विश यादव ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए अभिषेक की बोली गई बातों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर मैं डिजर्विंग नहीं होता, तो यहां तक नहीं पहुंच पाता। वहीं, उन्होंने बताया था कि अगर आपका कोई दोस्त ये बोले कि आप डिजर्व नहीं करते जीतना, तो ये काफी हर्टफुल है। हालांकि, अभिषेक मल्हान और एल्विश ने ये क्लियर कर दिया है कि दोनों के बीच अब भी दोस्ती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.