Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

नलखेड़ा में दिव्यांग शिविर आयोजित, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु 70 दिव्यांग चिन्हित

0 17
आगर-मालवा, 17 अगस्त/कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जनपद पंचायत नलखेड़ा में  परीक्षण एवं   चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
 दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नलखेड़ा  राधाकृष्ण वक्तारिया, सामाजिक न्याय विभाग शाखा प्रभारी  निलेश झांसिया, एलिम्को उज्जैन से श्रीमती रोली शुक्ला  दीक्षित,  उमेश शर्मा, आकाश वारे, पुरषोत्तम, दीपक जाधव, भेरू सिंह आदि  विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर कृतिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के अधिकारियों द्वारा 85 पंजीकृत दिव्यांगजनो में से 70 दिव्यांगजनो को पात्र पाते हुए बैटरी चलित मोटर ट्रायसायकल,व्हील चेयर,कान की मशीन,तीन पहिया साईकल,दृष्टिबाधित मोबाइल प्लेयर आदि उपकरणों के लिए परीक्षण कर चिन्हांकित किया, जिन्हें द्वितीय चरण में पात्रता अनुसार सभी उपकरण वितरित किये जायेंगे।
इसी क्रम में 18 अगस्त को जनपद पंचायत सुसनेर में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे समस्त दिव्यांगजन लाभ लेने हेतु परीक्षण करवा सकते हैं ।इस संबंध में विभाग के शाखा प्रभारी श्री निलेश झासिया से मोबाइल नंबर 9977028670 पर भी संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा शिविर में जिन दिव्यांगजनो के प्रमाण पत्र नही बने हैं उनके लिए यू डी डी कार्ड नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.