Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोग जान सकेंगे मध्य प्रदेश के अनाम स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा

76

भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम में अब तक हमने चुनिंदा आंदोलन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में ही पढ़ा और सुना है, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान तो दिया पर उन्हें पहचान नहीं मिल सकी। ऐसे मप्र के अनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर स्वराज संस्थान संचालनालय पुस्तक तैयार करा रहा है।

पांच पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे

इसमें ऐसे सेनानियों को लिया गया है, जिनका इतिहास में ज्यादा जिक्र नहीं है और उनके आंदोलन व वीरता असाधारण है। इसमें जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हैं। इतिहास की विश्वसनीय पुस्तकों और ब्रिटिश शासनकाल के मूल दस्तावेजों के संदर्भ से सीरीज को तैयार किया जा रहा है। इसमें से पांच पुस्तकों का विमोचन मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।

41 में से पांच का काम पूरा

स्वराज संचालनालय के उप संचालक संतोष वर्मा ने बताया कि अनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर 2008 से काम किया जा रहा है। इसमें 41 पुस्तकों को तैयार किया जाएगा। पांच पुस्तक का काम पूरा हो गया है। इन पुस्तक में रीवा, नीमच, रतलाम, सागर और मंदसौर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां हैं।

मध्‍य प्रदेश के सभी जिलों के स्वतंत्रता सेनानियों पर किताब

इसके अलावा मध्‍य प्रदेश के सभी जिलों के स्वतंत्रता सेनानियों पर किताब तैयार की जा रही है। इसके लिए कमेटी तैयार की गई थी। इसमें हर जिले के लिए एक व्यक्ति को चुना गया, जो उस जिले के स्वतंत्रता सेनानी की जानकारी प्राप्त कर उस पर किताब तैयार कर रहे हैं। इसमें स्वतंत्रता सेनानी के स्थानीय व्यवहार, समाज के प्रति नेतृत्व, उनकी मांगें क्या थीं, वे किस तरह केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े, कौन-कौन लोग इसमें सामने आए, स्थानीय स्तर पर क्या कारण थे, किस वजह से स्वतंत्रता सेनानी क्रांति करने के लिए प्रेरित हुए, जैसी जानकारी शामिल रहेंगी।

डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी

स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बुक का डिजीटलीकरण भी किया जाएगा, जिसे स्वराज संचालनालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे देश में कहीं भी रहकर मप्र के सभी जिलों के अनाम स्वतंत्रता सेनानी को जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.