Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली माडल के वादे के साथ आप का चुनावी अभियान शुरू

33

इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में बदलाव यात्रा निकाल रही है। इंदौर जिले के देपालपुर से बदलाव यात्रा शुरू हुई है। सोमवार को इंदौर में पार्टी बदलाव यात्रा निकालेगी। पंजाब के विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान आप की ओर से दिल्ली की केजरीवाल सरकार को माडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। मप्र में आप को समर्थन मिलने पर उसी अंदाज में सरकार चलाने की बात कही जा रही है।

रविवार को देपालपुर विधानसभा में यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व पंजाब विधायक तथा मध्यप्रदेश सहप्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने किया।उन्होंने बताया की प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार से परेशान है। प्रदेश में मूल भूत सुविधाओं शिक्षा, स्वास्थ,महिला सुरक्षा का अभाव है। जनता दोनों परंपरागत पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और इस बार बदलाव करना चाहती है।

जनता इस बार ईमानदार विकल्प के रूप में आप को जरूर मौका देगी। हम दिल्ली व पंजाब की तरह ही प्रदेश में मूलभूत सुविधाएं देंगे। यात्रा के दौरान 1857 के महान क्रांतिकारी भागीरथ सिलावट प्रतिमा, महाराणा प्रताप प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। यात्रा का समापन विश्व प्रसिद्ध चौबीस अवतार मंदिर में पार्थना के साथ किया गया।

बदलाव यात्रा में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, प्रदेश सहसचिव युवराज सिंह,लोकसभा प्रभारी शैली राणावत, बहादुर सिंह मंडलोई, गोकुल पवार एवम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आप प्रवक्ता हेमंत जोशी के अनुसार, इंदौर शहर में दिनांक 14 अगस्त सोमवार को बदलाव पद यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी माननीय मनजिंदर सिंह लालपुरा थे।

यह पद यात्रा दोपहर आम आदमी पार्टी इंदौर जिला कार्यालय गंगा बगीची से प्रारंभ होकर भगत सिंह प्रतिमा राजमोहल्ला जवाहर मार्ग से होते हुए अहिल्या माता प्रतिमा राजवाड़ा तक पहुंची। इस दौरान रास्ते में लोगों से संवाद भी किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.