Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पानी में डूबे तीन बच्चों में से दो के शव बरामद

27

मुंबई में मार्वे बीच पर नहाने गए पांच नाबालिग लड़के डूबने लगे जिसमें से दो का रेस्क्यू कर लिया गया था। वहीं तीन लापता था उनमें से दो लड़कों के शव सोमवार की सुबह बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशी की जा रही थी लेकिन एक लड़के की तलाश अब भी जारी है। इसको लेकर कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार को मुंबई के मार्वे क्रीक में तीन नाबालिग लड़के डूब गए थे, जिनकी तलाशी के बाद सोमवार को दो लड़कों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, तीसरे लड़के की तलाश अब भी जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

घूमने आए पांच लड़के डूबे

मालवानी इलाके के 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के रविवार को सुबह उपनगरीय मलाड में मार्वे क्रीक में डूब गए। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दो लड़कों को बचा लिया, लेकिन तीन लड़के लापता हो गए। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

हेलीकॉप्टर की मदद से हुई तलाशी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसऔर फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल और नौसेना के गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, रविवार की रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। तलाशी अभियान में एक हेलीकॉप्टर भी शामिल था, जिसे शाम को बंद कर दिया गया।

एक लड़के की तलाश जारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता लड़कों में से दो, जिनकी उम्र 14 वर्ष है, उनके शव सोमवार सुबह पानी से निकाले गए और अस्पताल भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि 12 साल के एक अन्य लापता लड़के का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.