Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

अंकिता लोखंडे ने अपने पिता की अर्थी को दिया कंधा सामने आया वीडियो

42

टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। बीते दिन उनके पिता शशिकांत लोखंडे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ। अंकिता के पिता का अंतिम संस्कार ओशिवारा में हुआ है। एक्ट्रेस इस दुख की घड़ी में अपनी मां की हिम्मत बांधती नजर आईं। पिता के निधन से अंकिता और उनकी मां को गहरा सदमा लगा है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अंकिता अपने पिता को कंधा देती नजर आ रही हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई सितारे

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी उन्हें संभालते हुए दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अंकिता फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पति भी उन्हें सांत्वना देते नजर आए। अंकिता ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में बेटे का भी फर्ज पूरा किया। उन्होंने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। एक्ट्रेस के पिता के अंतिम संस्कार में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। श्रद्धा आर्या, कुशाल टंडन समेत कई सितारे उनके पिता को आखिरी विदाई देने पहुंचे।

काफी समय से बीमार थे अंकिता के पिता

अंकिता लोखंडे के पिता का निधन कैसे हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 12 अगस्त की सुबह अंकिता के पिता ने आखिरी सांस ली थी। बताया जा रहा था कि वे काफी समय से बीमार थे। कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बता दें कि अंकिता अपने पिता के काफी करीब थीं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर किया करती थीं। फादर्स डे पर भी अपने पिता को बधाई देते हुए, उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। इस दौरान कैप्शन में उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखा था और बताया था कि उनके पिता ने उनका काफी सपोर्ट किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.