Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

इंदौर शहर में सुबह हुई हल्की बारिश छाए रहे बादल

100

इंदौर। रविवार सुबह से शहर में बादल छाए और हल्की वर्षा हुई। सुबह से मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह शहर में पश्चिमी हवाएं 27 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज दिन में भी हल्के बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शनिवार को ऐसा रहा शहर के मौसम का हाल

गौरतलब है कि शनिवार को शहर में बादल छाए और सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी हवाएं अधिकतम 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।

एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रविवार सुबह 8.30 बजे तक 5.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुतााबिक वर्तमान में गुजरात के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के घेरे के कारण इंदौर में नमी आ रही है।

15 अगस्त से फिर शुरू हो सकती है बारिश

इस वजह से दिन में धूप निकलने पर तापमान बढने से अगले दो दिन गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। वही 17 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का घेरा या कमजोर निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से शहर में 15 अगस्त से वर्षा की गतिवधियों में तेजी आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.