Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्मैक तस्कर को तीन साल की सजा 10 हजार रुपये लगाया जुर्माना

30

भिंड। अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने वाले आरोपित अवधेश सिंह भदौरिया को न्यायालय ने तीन साल के कारावास की सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित को गिरफ्तार किया था।

2.14 ग्राम स्‍मैक हुई थी बरामद

सहायक मीडिया सेल प्रभारी केपी यादव ने बताया गया कि 23 मार्च को थाना ऊमरी के तत्कालीन थाना प्रभारी एसआइ मनीष सिंह जादौन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी से मेंहदा की ओर से स्मैक लेकर आ रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ रूर की पुलिया पहुंचे। जहां एक कार को रोककर ड्राईवर से उसका नाम पूछा गया। ड्राईवर ने अपना नाम अवधेश सिंह बताया। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर अवधेश सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से एक पुडि़या बरामद की गई। जिसमें स्‍मैक होने की आंशका पर उसकी जांच करवाई गई। जांच में पुडि़या में 21.4 ग्राम स्‍मैक होना पाया गया। जिसके आधार पर अवधेश सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पहले आरोपित ने ली पुलिस की तलाश

दरअसल, आरोपित अवधेश सिंह की तलाशी लेने से पूर्व पुलिस ने उसे बताया कि उन्‍हे उसके पास स्‍मैक होने की सूचना मिली है। वह चाहे तो उससे या किसी राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट से तलाशी करवा सकता है और चाहे तो पहलेे फोर्स की तलाशी ले सकता है। जिसके बााद अवधेश सिंह ने फोर्स की तलाशी ली और इसके बाद अपनी तलाश पुलिस को कराने की सहमति प्रदान की। जहां आरोपित के पास से स्‍मैक बरामद की गई।

एनडीपीएस कोर्ट में चला मामला

जांच के बाद मामला कोर्ट चला। जहां न्यायाधीश अनीस खान की कोर्ट ने आरोपित अवधेश सिंह भदौरिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन साल के कारावास की सजा सुनाई, साथ ही आरोपित पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.