Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के जैप-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी ऐतिहासिक फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी सलामी Katras Durga Puja 2026: धनबाद के कतरास में थाईलैंड के अरुण मंदिर जैसा भव्य पंडाल, शंख और सीप से की ग... पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्मे... गुरदासपुर डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमले के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच समेत कई लोगों पर केस दर्ज Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव अमृतसर की सबसे बड़ी दवा मार्केट कटड़ा शेर सिंह में छापा, 4.66 लाख की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफ...

देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर बस पलटी एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

60

देवास। देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर कालापाठा के पास एक बस पलट गई। इससे इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जाता है कि इंदौर-होशंगाबाद मार्ग पर चलने वाली लाहिया बस सर्विस की बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने के कारण इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कन्नौद के अस्पताल में भिजवाया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

बताया जाता है कि जहां बस हादसा हुआ है, वहां मोड़ है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में भी कई लोगों को चोटें आई थीं। सोमवार को बस के सामने डंपर आ गया था। डंपर से बचने के चक्कर में बस चालक असंतुलन खो बैठा और बस पलटी खा गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.