Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 कांवड़ियों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

23

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार रात लगभग 10.30 बजे गश्त पर निकली बिनावर थाना पुलिस की टीम को बदायूं-बरेली मार्ग पर स्थित बरखेड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल अवस्था में मिले। मिश्रा के मुताबिक, तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गजेंद्र (30), वीरपाल (28) और राम बहादुर (30) के रूप में हुई है।

मिश्रा के अनुसार, घटना के संबंध में गजेंद्र के भाई मुनेंद्र ने पुलिस को बताया है कि शाम को गजेंद्र मोटरसाइकिल से कछला गंगा घाट पर जल लेने के लिए निकला था और रास्ते में उसने बदायूं के दातागंज निवासी अपने साले राम बहादुर और रुद्रपुर के रहने वाले मित्र वीरपाल को भी अपने वाहन पर बैठा लिया। मिश्रा ने बताया कि रविवार रात वापस लौटते समय बरेली मार्ग पर तीनों एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.