Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

वापस निकालकर स्वजनों को सौंपा गया मृत फैक्ट्री कर्मी का दफनाया हुआ शव

26

जबलपुर। ट्रेन की चपेट में आने के कारण मृत हुए फैक्ट्रीकर्मी के शव को शनिवार को गड्ढे से निकलवाकर स्वजनों को सौपा गया। जीआरपी पुलिस ने शव को लावारिस मानकर उसे दफना दिया था। बाद में पहचान उजागर हुई तो शव निकालवाने की प्रक्रिया एसडीएम की मौजूदगी में हुई। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि मौत और उसके कारणों का खुलासा हो सके।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया था शव

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी अजय यादव (55) ओएफके में कार्यरत थे। वे पत्नी मधु यादव और दो बेटियों के साथ रहते थे। बुधवार को वे ड्यूटी गए थे। शाम को ड्यूटी से घर लौटे और कुछ देर बाद अपना मोबाइल व अन्य चीजें घर में छोड़कर निकल गए। देर रात तक वे नहीं लौटे, तो मधु सिविल लाइंस थाने पहुंची। जहां पुलिस ने अजय की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी रात शास्त्री ब्रिज और मदन महल रेलवे स्टेशन बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पीएम कराया। पहचान न होने पर लावारिस समझकर शुक्रवार को शव को चौहानी मुक्तिधाम में दफन करवा दिया गया। लेकिन इसी के कुछ देर बाद अजय के भाई विजय यादव समेत अन्य मदन महल जीआरपी चौकी पहुंचे, जहां मृतक की पहचान अजय के रूप में की। इसके बाद जीआरपी ने एसडीएम की अनुमति और मौजूदगी में शनिवार को शव काे निकलवाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.