Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छह की मौत, आठ घायल

52

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद मार्ग पर एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु जब हाथरस में सादाबाद रोड पर पहुंचे, तब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। पांडेय के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पांडेय के अनुसार, मरने वालों की पहचान विक्रम (45), माधुरी (22), हेमलता (12), लखमी (18), अभिषेक (20) और विष्णु (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजे गए हैं।

उसने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक और दो परिचालकों को गिरफ्तार कर उनका वाहन जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.