Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नूंह में दूसरे दिन भी अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 45 दुकानें ध्वस्त; 2.5 एकड़ जमीन कराई गई खाली

53

नूंह हिंसा मामले में शुक्रवार तक 102 एफआइआर दर्ज कर 202 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपितों को और रिमांड पर लिया गया जिससे रिमांड पर चल रहे आरोपितों की संख्या 21 हो गई। पकड़े गए आरोपितों में सभी हिंसा में शामिल पाये गए लेकिन हिंसा के मास्टरमाइंड की पहचान कर अभी गिरफ्तारी करना शेष है।

मेवात के नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जिला में शांति व्यवस्था फिर से पटरी पर आने लगी है। चार दिनों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शुक्रवार को जुमे की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन की अपील पर घरों में ही पढ़ी। पूरे जिला में ईदगाह- मस्जिदों के बाहर अर्धसैनिक बल के जवान पुलिस अफसरों के साथ तैनात नजर आए। इस मामले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इंटरनेट सेवा बंद रही वहीं दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे के लिए छूट दी गई, लेकिन बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ था। गिनीचुनी दुकान ही खोली गई।

सीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई: एसडीएम नूंह

 नूंह के एसडीएम अश्विनी कुमार ने एसकेएम मेडिकल कॉलेज के आसपास हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद कहा कि यह सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर हो रहा है। यह अतिक्रमण 2.5 एकड़ की भूमि पर फैला था। यह सब अवैध निर्माण था। जांच में पाया गया है कि इनमें से कुछ का संबंध नूंह हिंसा से है।

नूंह में हुई हिंसा के बाद दूसरे दिन भी अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में बुलडोजर चलाया जा रहा है। जिन दुकानों पर बुलडोजर चला है वह अवैध रूप से बनीं थीं। यहां मुस्लिम समुदाय की अधिक दुकानें हैं। दिन भर अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

तावड़ू में संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ गोदाम में लगी आग

तावडू बाईपास पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। हालांकि आग लगी लगी या लगाई गई यह भी स्पष्ट नहीं है। रात करीब 12:00 बजे के बाद हुई आगजनी की इस घटना को लेकर यह अफवाह फैली कि पेट्रोल पंप को जला दिया गया है। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग बुझाई गई।

कबाड़ का गोदाम पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर दूर खुला हुआ है और वह सुरक्षित है। गोदाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर बना हुआ है जिसे एक मुस्लिम व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है यह जमीन पहले एक किसान की थी लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहण कर लिया था।

बताया जा रहा है कि किसान ने मुआवजा भी ले लिया लेकिन गोदाम को 30,000 रुपये प्रतिमाह किराए पर दे रखा था। तावड़ू सदर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.