Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद… हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी

49

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी कुछ हथियारों के साथ मुठभेड़ स्थल से भाग गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरी रात वन क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी की और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए शनिवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया। माना जा रहा है कि इलाके में लगभग तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इन आतंकवादियों के पीर पंजाल पर्वतमाला के रास्ते कुलगाम जिले में दाखिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कुलगाम के कुंड इलाके में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने के बाद वहां भी तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट की आवाज सुनी गई, तब सेना के कुछ वाहन इलाके से गुजर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के तीन जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, “आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूं। हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।” दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से सेना के तीन जवान घायल हो गये थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश में शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.