Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आज आएंगे सीएम व सिंधिया महिला सम्मेलन में शामिल होंगे

59

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को टीकमगढ़ के दौरे पर रहेंगे। सीएम व केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे पहुंचने के बाद पहले तो सर्किट हाऊस में स्थापित हुई स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और बाद में जतारा पहुंचकर महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस दौरान जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरीं कर लीं गईं हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने वीआइपी ड्यूटी रिहर्सल कराया। साथ ही जतारा नगर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। गौरतलब है कि शहर के सर्किट हाउस में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा रातों-रात स्थापित हो गई थीं। प्रतिमा की स्थापना के बाद विरोध के स्वर गूंजने लगे और विरोध सड़क पर उतर आया। श्रीराजपूत करणी सेना, क्षत्रिय महासभा सहित कई सामाजिक संगठनों ने एकजुटता के साथ प्रतिमा लगाने के बाद विरोध जताया। इसके बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली और अफसर प्रतिमा के बारे में बोलने से बच रहे हैं।

अब शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कई कैबिनेट मंत्री टीकमगढ़ पहुंचेंगे। सीएम व केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे, जहां से सर्किट हाउस जाएंगे और प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे टीकमगढ़ से जतारा के लिए प्रस्थान करेंगे और फिर 1 बजे जतारा पहुंचने के बाद बैरवार गांव स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां पर 3 बजे तक महिला सम्मेलन को संबोधित करने के बाद छतरपुर जिले के नौगांव के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक काशवानी ने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम ससत्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाड़ी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर, एसडीओपी टीकमगढ़ प्रिया सिंधी, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.