Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करवा रहे पूर्व IAS अधिकारी

27

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियां पूर्व आइएएस अधिकारियों का सहयोग ले रही हैं। दोनों ही दलों ने घोषणा पत्र समिति में ऐसे अधिकारियों को शामिल किया है। भाजपा की घोषणा पत्र समिति में सेवानिवृत आइएएस अधिकारी कवींद्र कियावत और एसएनएस चौहान को सदस्य बनाया गया है। जबकि, कांग्रेस का घोषणा पत्र बनवाने में सेवानिवृत आइएएस अधिकारी वीके बाथम और अजीता वाजपेयी पांडे भूमिका निभा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र (वचन पत्र) लगभग तैयार कर लिया है। इसे बनाने में प्रमुख सचिव पद से सेवानिवृत्त अधिकारी वीके बाथम की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर विषय चिह्नित किए और उन पर समिति ने निर्णय भी लिया है।

वर्ष 2018 के चुनाव में भी बाथम ने कांग्रेस का सहयोग किया था। सामाजिक सुरक्षा पेंशन तीन सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का सुझाव उन्होंने ही दिया था। हालांकि, यह सरकार बनने पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाया।

कमल नाथ सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तीन सौ रुपये बढ़ाई थी और अगले चरण में चार सौ रुपये की वृद्धि प्रस्तावित थी, लेकिन अल्पमत में आने के कारण सरकार गिर गई। वहीं, अजीता वाजपेयी पांडे ने अपर मुख्य सचिव रहते हुए योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग में काम किया है।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर काम करके रिपोर्ट दी है। अब यही भूमिका भाजपा के लिए कवींद्र कियावत और एसएनएस चौहान निभाएंगे। कियावत भोपाल कमिश्नर रह चुके हैं, जबकि चौहान पन्ना कलेक्टर थे। दोनों को मैदानी स्तर पर काम करने का लंबा अनुभव है।

संगठन घोषणा पत्र तैयार करने के लिए इन्हें विभिन्न क्षेत्रों से फीडबैक लेने और उनकी अपेक्षाओं पर सुझाव देंगे। सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों ने सेवानिवृत अधिकारियों को घोषणा पत्र समिति से इसलिए भी जोड़ा है, ताकि वे अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर घोषणा पत्र को प्रभावी बनाने में सहयोग कर सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !