Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब के स्कूलों को सख्त हिदायतें, Principals ने नहीं किया ये काम तो…

24

लुधियाना : डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा (डी.जी.एस.ई.) ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी/एलीमैंटरी) तथा प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को विद्यार्थियों की अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेटेशन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पहले भी कई बार पत्र व्यवहार द्वारा स्कूल स्तर पर आधार अपडेटेशन शत प्रतिशत करवाने के लिए कैंप लगाने और आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए गए थे लेकिन विभिन्न जिलों के अधीन आने वाले स्कूलों द्वारा बनाई गई आधार अपडेटेशन टीमों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर उच्च अधिकारियों ने गंभीर नोटिस लिया है

डी.जी.एस.ई. पंजाब ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीन आने वाले प्राइवेट व सरकारी स्कूल प्रमुखों एवं प्रिंसीपलों को आदेशित करें कि वे तत्काल विद्यार्थियों की अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेटेशन को पूरा करवाएं। यदि किसी भी स्कूल द्वारा इस कार्य में सहयोग नहीं किया गया तो संबंधित प्रिंसीपल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.