Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

आज आखिरी बार उड़ान भरेगा MIG-21 लड़ाकू विमान, हवा में गूंजेगी गड़गड़ाहट

42

चंडीगढ़:  भारतीय वायुसेना का गौरव और दुश्मनों के लिए खौफ का प्रतीक रहा MIG-21 लड़ाकू विमान अब इतिहास बनने जा रहा है। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से यह विमान आखिरी बार शुक्रवार को उड़ान भरकर विदाई लेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के आगरा से विशेष टीम भी चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। इस ऐतिहासिक विदाई के गवाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बनेंगे। जब MIG-21 एयरफोर्स स्टेशन से अपनी अंतिम उड़ान भरेगा, तब राजनाथ सिंह मौके पर मौजूद रहेंगे। बुधवार को हुई रिहर्सल के दौरान विमानों ने आकाश में शानदार करतब दिखाए और सुरक्षा प्रबंधों की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की गई।

एयरफोर्स स्टेशन पर शानदार फुल ड्रेस रिहर्सल
चंडीगढ़ स्थित 12 विंग एयरफोर्स स्टेशन पर बुधवार को भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। इस दौरान MIG-21 फाइटर जेट को वॉटर कैनन सलामी दी गई, वहीं आकाश में सूर्या किरण एरोबेटिक टीम और आकाश गंगा स्काईडाइवर्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर माहौल को यादगार बना दिया। जैसे ही फाइटर जेट हवा में उड़ा, उसकी गड़गड़ाहट से पूरा शहर गूंज उठा। स्काई डाइवर्स ने 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अद्भुत नजारा पेश किया। यह दृश्य देखकर हर व्यक्ति की आंखें इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं। राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित नंबर 23 स्क्वाड्रन (पैंथर्स) के कमांडिंग अफसर मिग-21 की आखिरी उड़ान भरेंगे। यह स्क्वाड्रन 1956 में गठित हुआ था और 1978 से मिग-21 का संचालन कर रहा है। आदमपुर की 28 नंबर स्क्वाड्रन के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे, क्योंकि 1987 तक मिग-21 इस स्क्वाड्रन का हिस्सा रहा है।

वायुसेना प्रमुख को सौंपा जाएगा फॉर्म-700
अंतिम उड़ान के बाद पायलट अनुभव और तकनीकी रिपोर्ट फॉर्म-700 में दर्ज करेंगे। यह दस्तावेज स्क्वाड्रन कमांडिंग अफसर द्वारा वायुसेना प्रमुख को सौंपा जाएगा। इसे मिग-21 के गौरवशाली इतिहास की आखिरी दस्तावेजी गाथा के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.