Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

यौन उत्पीड़न केस में दी थी गवाही, अब बृजभूषण की जगह लेने को तैयार अनीता…नामांकन भरा

41

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी उत्तर प्रदेश के संजय सिंह सहित चार उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां ओलंपिक भवन में WFI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे। बृज भूषण गुट से चंडीगढ़ कुश्ती इकाई के दर्शन लाल ने महासचिव पद के लिए नामांकन भरा जबकि उत्तराखंड के एसपी देसवाल कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनौती पेश करेंगे। बृज भूषण गुट ने 25 राज्य इकाइयों में से 22 के समर्थन का दावा किया है और नामांकन भरने के बाद ‘भरोसा’ जताया कि 12 अगस्त को WFI चुनावों में वे सभी 15 पद पर जीत दर्ज करेंगे।

WFI अध्यक्ष पद की दौड़ में 4 दावेदार

ओलंपिक भवन में व्यस्त दिन में बृज भूषण गुट के नामितों और समर्थकों का काफिला भाजपा के नेता के ‘आशीर्वाद’ के साथ पहुंचा। इन लोगों ने WFI चुनावों के निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किए। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 7 अगस्त है। न्यायमूर्ति महेश मित्तल कुमार ने कहा, ‘‘अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए छह, महासचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त सचिव के लिए तीन और कार्यकारी सदस्यों के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। 15 पद के लिए 30 लोगों ने नामांकन भरा है।” उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को हम उन सभी उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे जिनके नामांकन पत्र सही होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.