Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पन्ना में दंपति के हाथ लगी लाखों की लाॅटरी: खुदाई में मिला 40 लाख रुपये का हीरा

42

भोपाल: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दंपति की ऐसी किस्मत चमकी कि देखने वालों के होश उड़ गए। दरअसल, खुदाई के दौरान दंपत्ति को 40 लाख रुपए का हीरा  मिला है। सोमवार को नोएडा निवासी मीना सिंह पति राणा प्रताप सिंह को 8.01 केरेट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला। इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दंपत्ति ने इससे पहले भी 11 हीरे प्राप्त किए है।

यह दंपत्ति नोएडा में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम छोड़ पन्ना में आकर हीरा खदान का काम कर रहे है। दिल्ली से सटे नोएडा के रहने वाले खदान संचालक वहां पर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते थे जिसे अब वह अपने मुनीम को बिल्डिंग मटेरियल का काम सौंप खुद खदान लगाने पन्ना चले आये।

यहां आने के बाद पहली बार उन्हें 9 सितंबर 2021 को हीरा कार्यालय से खदान उत्खनन के लिये अपनी पत्नी के नाम पट्टा लिया। जिसके बाद  उन्होंने अपनी पत्नी मीणा देवी के नाम से 10 हीरे कार्यालय में जमा किए। इनमें सबसे बड़ा हीरा 9.64 कैरेट का शामिल है। आज जो उन्होंने जो हीरा जमा किया है वह उनका दूसरा बड़ा हीरा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.