Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पहले पूर्व विधायक मृत मिले थे अब उनके ड्राइवर का फंदे पर लटका मिला शव

37

रायसेन। बरेली-उदयपुरा से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता भगवत सिंह पटेल 28 जुलाई की रात अपने घर में मृत मिले थे। पुलिस उनकी मौत की अभी गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई है कि सोमवार को उनके ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला है।

उसकी जेब से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका अभी पर्दाफाश नहीं किया गया है। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गहरी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28 जुलाई को जिस रात पटेल घर में मृत पाए गए थे, उस रात उनका ड्राइवर बिहारीलाल केवट भी उनके निवास पर था। पटेल की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच में पुलिस ने ड्राइवर बिहारीलाल से भी पूछताछ की थी।

ड्राइवर बिहारीलाल केवट पिपरिया गांव का रहने वाला था, जो सोमवार को ग्राम मांगरोल के पास बबूल के एक पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी मिली है, जो पूर्व विधायक के एक रिश्तेदार की बताई जा रही है।

इधर, एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि मृतक ड्राइवर की जेब से एक सुसाइड नोट और बहुत सारे कागज भी मिले हैं, उसमें क्या लिखा है अभी पुलिस ने नहीं पढ़ा है। हमने सभी कागजों को तुरंत सील बंद कर दिया है। पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद कागजों की जांच करेंगे। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। मंगलवार को ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम भोपाल में होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.