Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

9 साल के करियर में कितनी बदल गई कियारा आडवाणी

51

बाॅलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने काफी कम समय में ही अपनी अच्छी पहचान बना ली है। कियारा ने अपने 9 साल के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। कियारा ने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। कल यानी 31 जुलाई को कियारा अपना जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में हम आपको कियारा के करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक का उनका फिल्मी सफर बताने जा रहे हैं। 31 जुलाई 1991 को मुंबई में जन्मी कियारा आज बॉलीवुड का बड़ा नाम है। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया था। कियारा की अब तक 17 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से कियारा के फिल्मी करियर को बड़ा टर्न मिला। ये फिल्म कियारा आडवाणी के करियर की पहली सक्सेसफुल फिल्म थी।

साल 2017 और 2018 में कियारा ने ‘मशीन’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्में की। साथ ही उन्होंने साउथ की भी कुछ फिल्में की। लेकिन इन फिल्मों ने कियारा के करियर पर कुछ खास असर नहीं डाला।

साल 2019 कियारा के लिए काफी खास रहा क्योंकि इसी साल शाहिद कपूर के साथ कियारा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म काफी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

साल 2019 में ही कियारा की फिल्म गुड न्यूज आई थी, जिसे भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

इसके बाद कियारा ने बैक टू बैक हिट फिल्में की। ‘लक्ष्मी’, ‘इंदु की जवानी’, ‘शेरशाह’ और ‘भूल भुलैया 2’ के जरिए कियारा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है।

कुछ समय पहले ही कियारा की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज हुई थी। जिसमें में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं। अब वे जल्द ही ‘गेम चेंजर’ फिल्म में राम चरण के अपोजिट दिखाई देने वाली हैं।

फिल्मों के साथ-साथ इस साल कियारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। दरअसल, कियारा ने 7 फरवरी 2023 को बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.